• मप्र में आई है भ्रष्टाचार की बाढ़
  • आंखों से दिख रहा है नुकसान


भोपाल/ धार । मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित कारम बांध का संकट अब टल गया है। सेना एनडीआरएफ और विशेषज्ञ इंजीनियरों के संयुक्त प्रयास से फिलहाल बांध का पानी निकाल लिया गया और कमजोर बांध टूटने से बच गया है। अब इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बांध पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। मंगलवार को कारम डेम पहुंचे कमलनाथ ने सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है.. भ्रष्टाचार को लेकर जन जन तक बात पहुंचाई जाएगी और आंदोलन किया जाएगा...वही कमलनाथ ने कारम डैम पर तीन मंत्रियों के मौजूदगी को लेकर कहा कि, भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार करके उसे इवेंट का रूप दे देती है। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की बाढ़ आई है और भ्रष्टाचार की दीमक लगी है। हर ठेके में जब तक सौदा नहीं होता तब तक कोई काम नहीं होता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ मंगलवार सुबह धार जिले के धरमपुरी तहसील में कारम बांध पहुंचे। बांध का जायजा लेने पहुंचे कमलनाथ ने बांध टूटने के संकट से प्रभावित हुए ग्रामीणों से भी मुलाकात की और ग्रामीणों की फसलों को हुए नुक्सान पर जानकारी ली। कमलनाथ ने कहा कि सरकार को केवल फसल की क्षति का ही आंकलन नहीं कराना चाहिए बल्कि पानी के साथ पत्थर आने से खेती की जमीन खराब होने का भी आंकलन करना चाहिए। कई ग्रामीणो के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार नुकसान की भरपाई के लिए भी अभी चर्चा ही कर रही है, लेकिन जो बरबादी आंखों से दिख रही है उसमें किस बात का सर्वे?


मकान, जमीन... सबकुछ चौपट
कमलनाथ ने कहा, मैं प्रभावितों से मिला, उनके मकान, जमीन... सबकुछ चौपट हो गया है। यह प्रदेश में भ्रष्टाचार की जो व्यवस्था बनी है, उसका उदाहरण है। मुख्यमंत्री रहते मैंने ई-टेंडर को लेकर कार्रवाई शुरू की थी। शिवराज सरकार में हर ठेके में जब तक सौदा नहीं होता, तब तक कोई काम नहीं होता। इतनी सारी योजनाएं इसलिए रुकी हुई हैं, क्योंकि दलाली का सौदा जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। आज मिट्टी का डैम देखकर आश्चर्य हुआ। पता नहीं प्रदेश में ऐसे कितने डैम बने हैं। डैम ने प्रभावितों को जिंदगीभर के लिए बर्बाद कर दिया।


सरकार भ्रष्टाचार को इवेंट का रूप दे देती है
कमलनाथ ने कहा, शिवराज सरकार यह जानती है कि 14 महीने में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। डैम मामले में तो तत्काल केस दर्ज करवाना था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। डैम बनाने में ठेके पर ठेके चले। आज पंचायत से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार पसरा पड़ा है। भ्रष्टाचार को लेकर जन-जन तक बात पहुंचाई जाएगी और आंदोलन किया जाएगा। कारम डैम पर तीन मंत्रियों की मौजूदगी पर बोले- भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार करके उसे इवेंट का रूप दे देती है। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार की बाढ़ आई है और भ्रष्टाचार की दीमक लगी है।