इटली । मेडिटेरेनियन सी यानी भूमध्य सागर में 500 शरणार्थियों से भरी एक नाव लापता हो गई है। इस नाव में एक नवजात और एक गर्भवती महिला भी मौजूद है। माइग्रेंट्स की नावों पर नजर रखने वाली संस्था अलार्म फोन ने इसकी जानकारी दी है। संस्था के मुताबिक शरणार्थियों से उनकी नाव का आखिरी बार संपर्क बुधवार सुबह हुआ था। उस समय नाव लिबिया के बेंगाजी पोर्ट से 320 और इटली से 400 किलोमीटर की दूरी पर थी। उसका इंजन ठीक से काम नहीं कर पा रहा था। वहीं, इटली के इमरजेंसी एनजीओ ने बताया कि उनकी लाइफ सपोर्ट शिप शरणार्थियों की नाव को 24 घंटे से ढूंढ रही है। हालांकि, उसका कोई पता नहीं चल पाया है।