केंद्रीय सूचना और तकनीक मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि हम देश में 5जी सेवाओं को तेजी से शुरू करने की योजना बना रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दूरसंचार कंपनियां इस इस संबंध में काम कर रहे हैं और तकनीकी इंस्टालेशंस किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जतायी है कि देश में 12 अक्तूबर तक 5जी सेवा शुरू हो जाएगी। उसके बाद  शहरों और कस्बों में इसका विस्तार किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले इस महीने की शुरुआत में भी केंद्रीय मंत्री वैष्णव कह चुके हैं कि देश में अक्तूबर महीने से 5जी सेवाओं की शुरुआत हो सकती है। उस दौरान कंद्रीय मंत्री ने कहा था कि भारत का टेलीकॉम मार्केट दुनिया में सबसे सस्ता मार्केट है। देश में 5G सेवा की कीमतें भी अफोर्डेबल होंगी, आम आदमी भी 5G सेवाओं का लाभ ले पाएगा।