मध्य प्रदेश में कोरोना के मामलों में फिर थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को 32 नए मामले सामने आए। इसे मिलाकर अब प्रदेश में एक्टिव कोरोना केस की संख्या बढ़कर 275 हो गई है। बीते 24 घंटों में 22 मरीज रिकवर हुए हैं। मुरैना में सबसे अधिक छह नए केस सामने आए, जबकि भोपाल और दतिया में चार-चार नए केस दखने को मिले हैं। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि पिछले 24 घंटे में पूरे मध्य प्रदेश में 32 नए प्रकरण सामने आए हैं। 22 लोग स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव केस 275 रह गए हैं। हमने 24 घंटे 5,924 सैम्पल लिए हैं। संक्रमण दर 0.53% है। रिकवरी दर 98% से अधिक है। 24 घंटे में पुलिस में कोई नया कोरोना केस नहीं आया है। एक एक्टिव केस इस समय जबलपुर में है। अब तक प्रदेश में 11.85 करोड़ वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं।