चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। लोगों को अपनी आंखों और कानों पर विश्वास नहीं होता कि ऐसा भी कुछ हो सकता है, क्योंकि ऐसी घटनाएं समाज में एक दम नए बदलावों को जन्म देती हैं। दरअसल, आजकल लोग अपने लिंग को लेकर असमंजस में दिखाई देते हैं। अगर कोई लड़का है तो लड़की बनना चाहता है और लड़की, लड़का बनना चाहती है। हालांकि, ये उनका अपना निजी फैसला है कि उन्हें किस तरह से जीवन बिताना है। इस फैसले मैं उनकी मदद करती है आज की चिकित्सा पद्धत्ति। जी हां! आजकल चिकित्सा के क्षेत्र में ऐसी दवाइयां और सर्जरी उपलब्ध हैं जिससे ये सब चीजें संभव हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक महिला अपना जेंडर बदलकर पुरुष बनी और उसके बाद एक बच्ची को जन्म भी दिया।

 

महिला से बना पुरुष ने दिया बच्ची को जन्म
 

महिला से पुरुष बने अमेरिका में रहने वाले एक शख्स ने वर्ष 2020 में एक बेटी को जन्म दिया। पूरी कहानी कुछ इस तरह है कि अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया की रहने वाली 28 वर्षीय ऐश पैट्रिक स्कैड का जन्म एक महिला के रूप में हुआ था। ऐश अपने इस शरीर से खुश नहीं थी और वे एक पुरुष बनना चाहती थी। इसीलिए वो अपने जेंडर को चेंज करने के लिए टेस्टोस्टेरॉन और ऑस्ट्रोजेन ब्लॉकर हॉर्मोन्स का सेवन करने लगी थी जिससे महिला से पुरुष बनने की दिशा में आगे बढ़ सके। मगर वो तब हैरान रह गई जब उन्हें फरवरी 2020 में पता चला कि वो गर्भवती है। 

 

कौन है ये ऐश
 

जब वो महिला थी तब वो एक डेटिंग ऐप के माध्यम से एक व्यक्ति से मिली। इसी दौरान दोनों करीब आए और जब उन्हें पता चला कि वो गर्भवती है तो वो हैरान हो गई। इसके बाद उसने अपने ट्रीटमेंट को रोक दिया और बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम रोनन है।

 

डॉक्टर्स भी हुए हैरान
 

ऐश काफी लंबे समय से अपने जेंडर को लेकर परेशान थी। उन्हें तय करना मुश्किल हो रहा था कि वो किस जेंडर को अपनाए। हालांकि, जब उसे अपने गर्भवती होने की खबर पता चली तो उसने तय किया कि वो अपने बच्चे को जन्म देगी।

कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में उसने बच्चे को जन्म दिया और अब उसका वो पालन पोषण कर रही है। उसने बताया कि उसके साथ उसका पति भी रहता और दोनों अपने बच्चे का खूब ख्याल रखते हैं। डॉक्टर्स भी यह जानकर काफी हैरान हुए कि ट्रीटमेंट के दौरान वो कैसी प्रेग्नेंट हो गई, लेकिन ऐश अपनी प्रेग्नेंसी से काफी खुश थी।